छत्तीसगढ़

शहर में मर्डर, 3 लोगों ने युवक पर निकाली आपसी दुश्मनी

Nil dhankar
21 Sept 2021 2:01 PM IST
शहर में मर्डर, 3 लोगों ने युवक पर निकाली आपसी दुश्मनी
x
छत्तीसगढ़

राजनांदगांव। शहर के शंकरपुर में सोमवार देर रात को एक युवक की आपसी दुश्मनी के चलते एक नाबालिग समेत तीन लोगों ने हत्या कर दी। धारदार हथियार से हमले में युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक शंकरपुर के भावेश मेश्राम को एक नाबालिग युवक ने अपने दो साथियों गणेश वैष्णव और हर्ष वैष्णव के साथ मिलकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। घायल हालत में खून से लथपथ पड़े भावेश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में राजनांदगांव सीएसपी लोकेश देवांगन ने बताया कि मृतक और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश थी। वारदात से पहले मृतक ने आरोपियों के रिश्तेदारों के साथ भी हाथापाई की थी। बाद में आरोपियों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने सरगर्मी से आरोपियों की तलाश करते सभी को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों को एक गांव से गिरफ्तार किया गया है।

Next Story