छत्तीसगढ़

रायपुर में मर्डर: सगे भाइयों पर चाकू से हमला...आरोपियों ने पैसे के लेनदेन को लेकर दिया वारदात को अंजाम

Admin2
9 Feb 2021 2:39 PM GMT
रायपुर में मर्डर: सगे भाइयों पर चाकू से हमला...आरोपियों ने पैसे के लेनदेन को लेकर दिया वारदात को अंजाम
x

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पैसे के लेनदेन को लेकर हुये विवाद में आरोपियों ने दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया है। हमले में एक की मौत हो गयी, वहीं एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी नाबालिग बताये जा रहे है।

जानकारी के मुताबिक घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के झंडा चौक की है। आज दोपहर लगभग दो बजे के बीच आरोपियों का गुढ़ियारी निवासी दो सगे भाइयों से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अपने पास रखे चाकू से दोनों सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में एक की मौके पर ही मौत हो गयी है, वहीं दूसरा नाबालिग गंभीर बताया जा रहा है। घटना के बाद पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर घटना के बाद गुढ़ियारी पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। घटना के संबंध में गुढ़ियारी पुलिस ने जानकारी दी है कि, मृतक और उसके भाई ने कुछ माह पहले ही आरोपियों से पांच हजार रूपए लिये थे। इसी पैसे को लेकर दोनों पक्षों का विवाद भी चल रहा था। आज भी दोनों पक्षों का विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपियों ने चाकू से दो सगे भाइयों पर हमला कर दिया। हमले में एक नाबालिग की मौत हो गयी है। वहीं दूसरा घायल है, जिसका इलाज जारी है।

Next Story