छत्तीसगढ़

कोतवाली इलाके में मर्डर, मामूली विवाद पर हुई चाकूबाजी

Nil dhankar
3 Nov 2024 7:07 AM IST
कोतवाली इलाके में मर्डर, मामूली विवाद पर हुई चाकूबाजी
x
छग

धमतरी। शहर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि एक युवक ने दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला किया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, घटना धमतरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराने बस स्टैंड के पास का है।

जहां मामूली विवाद के चलते एक युवक ने दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है। मौके पर एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर एक युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Next Story