छत्तीसगढ़

कोतवाली इलाके में मर्डर, आरोपी ने युवक को तलवार से काटा

Nilmani Pal
9 Oct 2022 12:26 PM IST
कोतवाली इलाके में मर्डर, आरोपी ने युवक को तलवार से काटा
x

दुर्ग। बीते दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों को लेकर अधिकारियों की जमकर क्लास ली और अपराधों पर तुरंत रोक लगाने के लिए कई प्रकार के निर्देश ​भी दिए, लेकिन ऐसा लगता है जैसे उन निर्देशों को कोई असर नहीं हुआ। क्योंकि चंद घंटों बाद ही आपसी रंजिश के चलते तीन आरोपियों ने धारदार हथियार से एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने एक अपचारी सहित तीन आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। दुर्ग सिटी कोतवाली थाना पुलिस जांच में जुटी है।

बता दें कि पूरा मामला दुर्ग सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गया नगर का है। मृतक विजय चन्द्राकर जो पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है वह देर रात करीब 11.30 बजे स्कूटी में सवार होकर अपने घर राजीव नगर जा रहा था तभी गया नगर परमेश्वरी स्कूल के पास तीनों आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते रास्ता रोककर उससे विवाद करने लगे। आरोपी मृतक से पूर्व के लेन देन से विवाद कर रहे थे…आरोपियों ने अपने पास रखे धारदार हथियार से मृतक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। तलवार डंडे और पत्थर से मृतक विजय चन्द्राकर को घायल कर फरार हो गए ।

बताया जा रहा है मृतक भी आदतन अपराधी प्रवृत्ति का है जो आरोपियों का परिचित भी रहा है, लहूलुहान हालात में पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जिसपर पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।रात में ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर सभी को धर पकड़ा, आरोपियों में एक अपचारी भी शामिल है आरोपी सागर गुप्ता, शंकर साहू और अपचारी के खिलाफ हत्या का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

Next Story