छत्तीसगढ़

रायपुर के कचना में हत्या

Nilmani Pal
3 Nov 2025 10:09 AM IST
रायपुर के कचना में हत्या
x

रायपुर। राजधानी में एक दिन के अंतराल में लगातार दूसरी हत्या हो गई। दो दिन में दो हत्या और तीन घायल। कचना में बाइक में साथ न चलने से नाराज़ एक युवक ने दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

इसे भी पढ़े

राजधानी रायपुर में जादू-टोना के शक में दोस्त की हत्या कर दी गई। आरोपी युवक ने चाकू गोदकर उसे मार डाला। आरोपी के सपने में उसका दोस्त आता था। ऐसे में अंधविश्वास के चलते उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।

मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम श्याम ध्रुव है। जबकि आरोपी का नाम संजय नेताम है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। मुजगहन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, छछानपैरी निवासी श्याम ध्रुव पर आरोपी संजय नेताम ने चाकू से हमला किया था। यह घटना शनिवार दोपहर लगभग 11:30 बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल श्याम ध्रुव को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान श्याम ध्रुव की मौत हो गई। पुलिस ने श्याम के परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी संजय नेताम के खिलाफ मामला दर्ज किया और देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया।

Next Story
null