छत्तीसगढ़

धमतरी में मर्डर: सरपंच पति को नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट

Admin2
3 Nov 2020 2:24 PM IST
धमतरी में मर्डर: सरपंच पति को नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट
x
बड़ी घटना

धमतरी। जिले के खल्लारी थाना इलाके में सरपंच पति की हत्या का मामला सामने आया है। हथियार बंद नक्सलियों ने करही गांव के सरपंच पति की गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर सरपंच पति की हत्या की है। वहीं वारदात की सूचना पुलिस को दूसरे दिन हुई। बताया जा रहा है कि नक्सली लंबे समय से सरपंच पति की हत्या की फिराक में थे।



Next Story