छत्तीसगढ़

होलिका दहन की रात CG में मर्डर, 4 आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
8 March 2023 7:07 AM GMT
होलिका दहन की रात CG में मर्डर, 4 आरोपी गिरफ्तार
x
छग

बिलासपुर। बिलासपुर में होलिका दहन की रात चार बदमाश युवकों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर युवकों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिस पर उन्होंने साल भर पहले भी युवक पर जानलेवा हमला किया था। हत्या के प्रयास के इस केस में आरोपी समझौता करने के लिए दबाव बना रहा था। युवक ने ऐसा करने से मना किया, तब उन्होंने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

तखतपुर के वार्ड क्रमांक एक मंडी चुलघट रोड के पास के पास रहने वाला आशीष धुरी पिता मोहन धुरी होलिका दहन की रात अपनी बाड़ी की रखवाली कर रहा था। बाड़ी से कुछ दूर में ही मोहल्ले के लोगों ने होलिका बनाई थी, जहां होलिका दहन चल रही थी। आशीष भी रात में वहीं पर खड़ा था। उसी समय पड़ोसी युवक भी था। इस दौरान उसने पहले आशीष से हत्या के प्रयास के पुराने केस को वापस लेने के लिए बोला तो उसने मना कर दिया। इसके बाद युवक अपने घर चला गया और सब्जी काटने का चाकू लेकर अपने भाइयों के साथ बाइक में सवार होकर आया और चाकू से आशीष पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

आसपास के लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने पूछताछ में बताया कि बाइक सवार चार युवकों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने पहले घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अपोलो अस्पताल भेज दिया गया। लेकिन, अपोलो अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। युवक के गले में चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर 17 से अधिक बार वार किया गया था और ज्यादा खून बहने के कारण युवक की जान चली गई।


Next Story