छत्तीसगढ़

बीजापुर में मर्डर, बदमाशों ने गोलियों से भूना

Nil dhankar
4 Nov 2021 1:00 PM IST
बीजापुर में मर्डर, बदमाशों ने गोलियों से भूना
x

बीजापुर। बीजापुर जिले में महेंद्र कर्मा की देर रात करीब 11 बजे अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। कर्मा अपने 3 साथियों के साथ कार में सवार हो कर कहीं जा रहे थे, तभी अचानक नेलसनार हॉस्पिटल के पास अज्ञात हमलावरों ने कार को रोककर कार में सवार 3 लोगों को बाहर निकाला और शिक्षक महेंद्र तर्मा को सीने में गोली मार दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नेलसनार हॉस्पिटल ले कर आई, जहाँ जांच उपरांत महेंद्र कर्मा को मृत घोषित कर दिया गया। बीजापुर पुलिस गोली चलाने वाले बदमाशों की तलाश में जुटी है।


Next Story