छत्तीसगढ़

मर्डर हो गया! शराब ने बर्बाद कर दी जिंदगी, इलाके में फैली सनसनी

jantaserishta.com
21 Sept 2025 9:24 PM IST
मर्डर हो गया! शराब ने बर्बाद कर दी जिंदगी, इलाके में फैली सनसनी
x

सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़.
बेमेतरा: प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। यहां आए दिन अलग अलग जिले से चाकूबाजी, हत्या जैसे कई अपराधिक मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बेमेतरा जिला से सामने आया है। जहां एक शराबी पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने धारदार हथियार से पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के नांदल गांव की है। जहां आरोपी पति घरेलू विवाद के बाद पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि जब आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया तो सामने उनकी 14 साल की बेटी भी मौजूद थी। मां की हत्या के बाद बेटी भी दंग रह गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस लगातार आरोपी की तलाशी कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story