छत्तीसगढ़
30 लाख की वसूली को लेकर मर्डर, रायपुर से सटे जिले में हुई जघन्य वारदात
Nil dhankar
3 Jun 2023 10:37 AM IST

x
छग का मामला
भिलाई। महादेव ऐप से सट्टे को लेकर पहली हत्या सामने आई है। दांव पर मिले 30 लाख की वसूली के इस मामले में भिलाई तीन एकता नगर के 43 साल की युवक ओम प्रकाश साहु के अपरहण के पश्चात हत्या कर दी गई। दो दिन पूर्व युवक का अपहरण किया गया था।
आरोपियों को 30 लाख की वसूली की सुपारी दी गई थी उसके एवज में आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुरानी भिलाई पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को धर दबोचा है। इनमें से एक आरोपी पूर्व में भी महादेव एप के चक्कर में जेल जा चुका है ।फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मृतक महादेव ऐप का आईडी चलाता था।
Next Story





