छत्तीसगढ़

चाय के लिए मर्डर, पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी चलाया, फैली सनसनी

jantaserishta.com
3 Jan 2025 4:23 PM IST
चाय के लिए मर्डर, पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी चलाया, फैली सनसनी
x
छत्तीसगढ़.
बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद में चाय बनाने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया। मामला कंवर चौकी क्षेत्र के ग्राम सांगली का है। परिजन घायल महिला को जिला अस्पताल धमतरी लेकर आए, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
मृतका का नाम ईश्वरी साहू (35) बताया जा रहा है, वहीं आरोपी पति का नाम केवल साहू (40) है। उनके 2 बच्चे एक लड़का और एक लड़की है। लड़का 6वीं क्लास में पढ़ता है और लड़की चौथी कक्षा में पढ़ती है। घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया।
मृतका ईश्वरी साहू की मां सरस्वती साहू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि केवल साहू ने पत्नी ईश्वरी साहू को चाय बनाने बोला, ईश्वरी साहू रसोई अंदर गई तो पति केवल साहू ने रसोई का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया।
दोनों बच्चे दरवाजा खटखटाते रहे। दरवाजा खोलने की कोशिश भी की। इसके बाद भी दरवाजा नहीं खुला। ईश्वरी साहू रसोई के अंदर चिल्लाती रही। केवल साहू पत्नी के ऊपर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया।
इसकी सूचना लड़के के माता-पिता को दी गई। हमले के बाद पति ने खुद दरवाजा खोला और घर से फरार हो गया। ईश्वरी साहू को घायल अवस्था में धमतरी के जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। इलाज के दौरान ईश्वरी साहू ने दम तोड़ दिया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story