छत्तीसगढ़

CG: गांव में हत्या से हड़कंप, महिला के सिर पर पोल से किए कई वार

jantaserishta.com
27 Aug 2026 11:53 AM IST
CG: गांव में हत्या से हड़कंप, महिला के सिर पर पोल से किए कई वार
x

सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़.
आरंग: राजधानी रायपुर से सटे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम जुगेसर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 26 वर्षीय महिला की सीमेंट के खंभे (पोल) से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सुबह खून से लथपथ शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतका की पहचान हो गई है। सुबह जब ग्रामीणों की नजर लहूलुहान शव पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल का मुआयना करने पर पुलिस को खून से सने सीमेंट के पोल के दो टुकड़े मिले। माना जा रहा है कि अज्ञात आरोपी ने बेहद नृशंसता से महिला के सिर पर पोल से ताबड़तोड़ वार किए और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस सहित आला अधिकारी, फॉरेंसिक (FSL) टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। क्राइम सीन को तुरंत सील कर दिया गया है। फॉरेंसिक टीम घटना स्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कर रही है। आरोपी का सुराग लगाने के लिए आसपास के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों से पूछताछ जारी है, ताकि हत्या के कारणों और आरोपी का पता लगाया जा सके।
राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, चाकूबाजी और हत्या के मामलों से आम जनता में भारी आक्रोश है। दिनदहाड़े और बेखौफ अंदाज में हो रही इस तरह की वारदातों ने पुलिस गश्त और सुरक्षा के दावों की पोल खोलकर रख दी है। पुलिस का दावा है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, इस जघन्य हत्याकांड ने स्थानीय निवासियों में डर और नाराजगी दोनों बढ़ा दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story