छत्तीसगढ़

गले पर हमला कर मर्डर, जंगल में मिली युवक की लाश

Nil dhankar
14 Jun 2023 12:15 PM IST
गले पर हमला कर मर्डर, जंगल में मिली युवक की लाश
x

कोरबा। जिले के ओमपुर महुआरी जंगल में युवक की लावारिस हालात में लाश मिली है. मृतक के गले में चोट के निशान है. ऐसे में युवा की हत्या की आशंका जताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर सुराग जुटाने में लगी हुई है.

बता दें कि, रजगामार से लगे ओमपुर महुआरी जंगल में युवक की लाश मिली है. साथ ही उसकी बाइक भी बरामद की गई है. मृतक की पहचान आमाडाढ निवासी बसंत कुमार कोसले के रूप में हुई है. घटना सामने आने के बाद मृतक के परिजनों ने हत्या कर मौत के घाट उतारे जाने की आशंका जताई है. मृतक के गले में चोट के निशान भी पाए गए हैं. घटना की सूचना पर रजगामार चौकी पुलिस जांच में जुट गई है. घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया.

Next Story