छत्तीसगढ़

रायपुर में फिर मर्डर...ओवरब्रिज के पास मिली महिला की लाश

Admin2
7 Nov 2020 3:33 PM IST
रायपुर में फिर मर्डर...ओवरब्रिज के पास मिली महिला की लाश
x
इलाके में फ़ैली सनसनी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फिर हत्या की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में एक महिला की सर कुचली लाश मिली है। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आऱोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। ये घटना आज सुबह की है। बताया जा रहा है, कि आमानाका ओवरब्रिज के पास से गुजरने वाले लोगों ने ब्रिज के नीचे एक महिला की लाश देखी गई। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा किया। मृतक महिला की शिनाख्त काली बाई नायक उम्र 42 वर्ष के रुप में हुई है। जो कि मोतीलाल नगर कोटा की रहने वाली है। हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गयी है।


Next Story