छत्तीसगढ़

नगर पालिका के उपाध्यक्ष और पार्षद ने थामा भाजपा का दामन

Nilmani Pal
11 April 2024 5:55 PM IST
नगर पालिका के उपाध्यक्ष और पार्षद ने थामा भाजपा का दामन
x

डोंगरगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में पार्टी के दल बदल का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार दिग्गज पार्टी बदल रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस का कुनबा लगातार घटता जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। राजनांदगांव डोंगरगढ़ के नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा और वार्ड नंबर 8 की पार्षद अलका सहारे भाजपा में शामिल हुई।

बता दें कि डोंगरगढ़ से उमा महेश वर्मा और अलका सहारे को सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में सदस्यता दी गई। दरअसल चुनाव से पहले लगातार कांग्रेस के दिग्गज पार्टियां बदलकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।


Next Story