छत्तीसगढ़

नवागढ़ नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा

jantaserishta.com
31 Dec 2021 6:49 PM IST
नवागढ़ नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बेमेतरा जिले के विकासखण्ड मुख्यालय नवागढ़ में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय गुरु घासीदास लोक महोत्सव एवं जयंती समारोह एवं ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत नवागढ़ को नगर पालिका का दर्जा प्रदान करने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होने नवागढ़ अस्पताल का 50 बिस्तर अस्पताल के रूप में उन्नयन करने, संबलपुर में पुलिस चैकी एवं नवागढ़ के जोड़ा जैतखाम को विकसित करने एक करोड़ रुपये की स्वीकृति की घोषणा मुख्य मंच से की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समारोह को संबोदित करते हुए कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने सत के मार्ग पर चलते हुए समाज के अंधकार को दूर करने का प्रयास किया है। छत्तीसगढ़ की धरती में गुरु बाबा अवतरित हुए और छत्तीसगढ़ी बोली में जन-जन तक अपना संदेश पहुंचाया। समानता, समाजिक समरसता का संदेश देकर बाबा ने मानव समाज को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य किया। बाबा ने सूत्र वाक्य दिया मनखे-मनखे एक समान, मानव-मानव में कोई भेदभाव नहीं है, सब समान हैं। इसके अलावा उन्होंने सत्य ही ईश्वर है और ईश्वर ही सत्य है का संदेश दिये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बाबा गुरु घासीदास एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चल रही है और प्रदेश के सभी वर्गों की भलाई के लिए कार्य करते हुए जनता की सेवा कर रही है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि समाजिक समरसता छत्तीसगढ़ की पहचान है, छत्तीसगढ़ शांति का टापू है, प्रदेश में वैमनस्यता एवं अशांति फैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि तत्कालीन समाज में व्याप्त अंधकार एवं बुराईयों को दूर करने अनेक संत महात्माओं ने जन्म लिया इनमे गुरु नानकदेव, संत कबीर, महावीर स्वामी एवं बाबा गुरु घासीदास जैसे अनेक संतों ने समाज को एक नई राह दिखाई और पूरी मानवता की भलाई के लिए कार्य किया। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना काल में भी प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों के लिए संचालित योजनाओं को जारी रखा गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना अन्तर्गत किसानों के बैंक खाते में राशि अंतरित की गई। इसके अलावा भूमिहीन लोगों को सालाना 6000 रूपए की राशि देने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना प्रारंभ की जा रही है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों को नये साल की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story