छत्तीसगढ़

नगर पालिका की टीम ने जब्त किए मोटर पंप

Shantanu Roy
7 March 2026 12:18 AM IST
नगर पालिका की टीम ने जब्त किए मोटर पंप
x
छग
Kondagaon. कोंडागांव। नगर पालिका की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए डी.एन.के. वार्ड क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान चार घरों से अवैध रूप से लगाए गए मोटर पंप जब्त किए गए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे ने बताया कि जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की छापेमार कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। यदि किसी भी घर में मोटर पंप का उपयोग करते पाया जाता है, तो संबंधित घर का नल कनेक्शन तत्काल प्रभाव से विच्छेद कर दिया जाएगा। नगर पालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे जलापूर्ति लाइन में मोटर पंप का उपयोग न करें और जल का समुचित उपयोग करते हुए प्रशासन का सहयोग करें।
Next Story