छत्तीसगढ़

वार्ड भ्रमण पर निकली नपाध्यक्ष ने लगाया जनचौपाल, समस्या सुन किया निराकृत

Shantanu Roy
12 July 2024 3:31 PM GMT
वार्ड भ्रमण पर निकली नपाध्यक्ष ने लगाया जनचौपाल, समस्या सुन किया निराकृत
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। गुरुवार देर शाम शहर के नयापारा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग वार्ड भ्रमण पर रही। इस दौरान महिलांग को नागरिकों ने वार्ड की कुछेक समस्याओं की जानकारी दी जिसका महिलांग मौके पर ही निराकरण कर नागरिकों को राहत दी। पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग शहर के नयापारा क्षेत्र के वार्ड 6, 7, 8 और वार्ड 11 में भ्रमण पर थी। इस दौरान नपाध्यक्ष महिलांग को वार्डवासी अपने बीच पाकर खुश हुए। श्रीमती महिलांग को वार्डवासियों ने वार्ड में मूलभूत से जुड़ी नाली, सफाई, कुछेक
एक स्थानों
पर स्ट्रीट लाइट लगाने और नलों में जलापूर्ति में दिक्कत जैसी छोटी-छोटी समस्याओं से अवगत कराया। महिलांग ने मौके पर ही जनचौपाल लगाकर उनकी समस्याएं सुनी और विभाग प्रमुखों से फोन पर बात कर समस्याओं का त्वरित निराकरण किया। वार्डवासियों ने इसके लिए नपाध्यक्ष महिलांग का आभार जताया। इस दौरान उनके साथ अध्यक्ष सहयोगी नीरज परोहा, अरिश अनवर और वार्डवासियों में मोहम्मद वली, कुमारी यादव, सोहन साहू, पवन साहू, कुमार विश्वकर्मा, अहिल्या यादव, घासीराम यादव, नेहरू नाग, शेख़ इस्माइल, ताज बी, लीला विश्वकर्मा, अज़ीमुद्दीन, रुखमणी यादव, हिरण नाग, कुमारी बघेल, संजय चंद्राकर, आकाश देवांगन, किशन यादव समेत अन्य मौजूद रहें।
Next Story