छत्तीसगढ़

नगर पालिका के अधिकारी सस्पेंड, अनियमितताओं पर एक्शन

Nilmani Pal
3 Feb 2025 8:54 AM GMT
नगर पालिका के अधिकारी सस्पेंड, अनियमितताओं पर एक्शन
x
छग

महासमुंद। जिले के सरायपाली में गौरव पथ निर्माण में अनियमितताओं के चलते संबंधित अधिकारियों पर गाज गिरने का सिलसिला अभी भी जारी है। प्रारंभ से ही विवादों में रहे गौरव पथ निर्माण में लापरवाही के कारण एक उप अभियंता पूर्व में ही निलंबित हो चुके थे और इस बार तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी को भी निलंबित कर दिया गया है।

मालूम हो कि सरायपाली में घंटेश्वरी मंदिर से लेकर शहर के भीतर से होते हुए बैतारी चौक तक गौरव पथ निर्माण का कार्य चल रहा है। प्रारंभ से ही निर्माण कार्य को लेकर कई प्रकार की शिकायतें देखी जा रही हैं। चाहे निर्माण हेतु सामग्रियों का चयन हो, या डिवाइडर की ऊंचाई अथवा निर्माण कार्य में सही मापदंड का पालन न करना हो। इन सभी बातों को लेकर आमजनों के साथ-साथ कई लोगों के द्वारा शिकायतें की जाती रही हैं।

इसे देखते हुए अंतत: नगरीय प्रशासन विभाग ने संज्ञान लिया है। इस निर्माण कार्य में लापरवाही वह अनियमितता बरते जाने के आरोप में नगर पालिका सरायपाली के उप अभियंता भूषण लाल कौशिक को निलंबित दिया गया था। पश्चात इसी मामले में तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक शर्मा को भी अब निलंबित कर दिया गया है।

Next Story