छत्तीसगढ़

निकाय चुनाव, कल वोटिंग कराने मतदान दल रवाना

Nilmani Pal
10 Feb 2025 10:54 AM IST
निकाय चुनाव, कल वोटिंग कराने मतदान दल रवाना
x

रायगढ़। जिले में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए केआईटी कॉलेज को स्ट्रांग रूम बनाया गया है, जहां से सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान दलों को रवाना किया गया।

चुनाव प्रक्रिया के तहत रायगढ़ जिले में कुल 265 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि नगर निगम क्षेत्र में 172 पोलिंग बूथ तैयार किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव सामग्री का वितरण सोमवार सुबह ही कर दिया गया, जिससे मतदान कर्मियों को किसी तरह की असुविधा न हो।

इस चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए लगभग 4,500 अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से 1,000 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं, जो मतदान केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखेंगे।

Next Story