छत्तीसगढ़
निकाय चुनाव 2025, मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग
Nilmani Pal
11 Feb 2025 6:55 AM GMT
![निकाय चुनाव 2025, मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग निकाय चुनाव 2025, मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग](https://jantaserishta.com/h-upload/2025/02/11/4377662-untitled-24-copy.webp)
x
रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने रायपुर नगर निगम के महापौर एवं वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए देवेंद्र नगर रायपुर स्थित मतदान केंद्र में सपरिवार मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग
राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने आज सपरिवार रायपुर नगर निगम के महापौर एवं वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए प्राथमिक शाला पुरैना मतदान केंद्र में मतदान किया।मतदान के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की अपील की।
Next Story