छत्तीसगढ़ में नगर निगम चुनाव: 19 ने छोड़ी दावेदारी, वापस ले लिया नाम...लेकिन...

रायपुर: नगर पालिका चुनाव को लेकर घमासान मचना शुरू हो गया है। वार्डों में प्रत्याशियों की तस्वीर भी साफ हो गई है। बीरगांव नगर निगम चुनाव के लिए नाम वापसी के अंतिम समय तक भाजपा और कांग्रेस ने अपने बागियों को मनाने (convincing) का प्रयास किया। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा और उनके पुत्र पंकज शर्मा ने बागियों से चर्चा कर करीब 9 लोगों को मना लिया। वे दो बागियों को नहीं मना पाए जो चुनाव मैदान में अब भी मौजूद हैं। भाजपा ने भी अंतिम समय में अपने कई बागियों को मनाने का प्रयास किया। भाजपा से आधा दर्जन से अधिक ने नाम वापस लिया, ((withdrawal of nominations))पर दो बागी अब भी चुनाव मैदान में हैं। यहां पर 40 वार्ड में हो रहे चुनाव में अधिकांश जगहों पर त्रिकोणीय मुकाबला है। कांग्रेस, भाजपा और जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी सभी वार्ड में प्रत्याशी उतारे है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





