छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में निगम की सख्ती, बंद दुकानों पर नोटिस

Shantanu Roy
9 Jun 2026 6:31 PM IST
राजनांदगांव में निगम की सख्ती, बंद दुकानों पर नोटिस
x
छग
Rajnandgaon. राजनांदगांव। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहर में नागरिक सुविधाओं के सुधार और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शहर के विभिन्न वार्डों में प्राप्त शिकायतों के आधार पर संबंधित विभागों द्वारा कार्रवाई की जा रही है, जिससे बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके। नगर निगम प्रशासन ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत निर्मित कई दुकानें आवंटन के बाद भी संचालित नहीं हो रही हैं, जिससे वे क्षतिग्रस्त स्थिति में पहुंच रही हैं। ऐसे सभी आवंटियों को नोटिस जारी किया गया है और यदि समय पर संचालन शुरू नहीं किया गया तो आवंटन निरस्त कर पुनः आवंटन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

शहर की कॉलोनियों में सड़क निर्माण और प्रारंभिक रखरखाव की जिम्मेदारी कॉलोनाइजर और स्थानीय समितियों की होती है। निगम को हैंडओवर मिलने के बाद ही उपलब्ध संसाधनों के आधार पर मरम्मत कार्य किया जाता है। इसी क्रम में विभिन्न वार्डों में सड़क मरम्मत और विकास कार्यों के लिए शासन को प्रस्ताव भेजे गए हैं, ताकि आवश्यक बजट और स्वीकृति मिल सके। सिविल लाइन और अस्पताल कॉलोनी स्थित शासकीय आवासों के रखरखाव की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की है, जबकि नगर निगम द्वारा इन क्षेत्रों में बिजली, पानी और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही अंधड़ के कारण क्षतिग्रस्त और लटक रहे विज्ञापन बोर्ड तथा टीन शेड हटाने के लिए संबंधित व्यक्तियों और संस्थाओं को नोटिस जारी किए गए हैं।

मुख्य मार्गों और कॉलोनियों में गिरे पेड़ों की डालियों को हटाकर यातायात और आवागमन को सुरक्षित बनाने का कार्य भी निगम की टीम द्वारा लगातार किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा आवारा एवं पालतू कुत्तों के बधियाकरण, डी-वर्मिंग और टीकाकरण का व्यापक अभियान भी चलाया जा रहा है। अब तक लगभग 1300 कुत्तों का बधियाकरण किया जा चुका है। शिकायतों के आधार पर आक्रामक और संदिग्ध पागल कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई भी की जा रही है। नगर निगम ने वित्तीय वर्ष के बजट में डॉग शेल्टर की स्थापना और प्रत्येक वार्ड में कम से कम एक फीडिंग प्वाइंट विकसित करने का प्रावधान रखा है। अधिकारियों के अनुसार इन योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है, जिससे शहर में पशु प्रबंधन व्यवस्था को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाया जा सके। निगम प्रशासन का कहना है कि शहर में स्वच्छता, सड़क व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है और लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
Tagsराजनांदगांव नगर निगमस्वावलंबन योजना दुकानसड़क मरम्मतसफाई व्यवस्थाडॉग बधियाकरणनगर विकासछत्तीसगढ़ समाचारनागरिक सुविधाएंRajnandgaon Municipal CorporationSwavalamban Yojana ShopRoad RepairSanitation SystemDog SterilizationCity DevelopmentChhattisgarh NewsCitizen Facilitiesछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story