छत्तीसगढ़
रायपुर में निगम का सख्त एक्शन, अवैध मटन-चिकन दुकान हटाई
Shantanu Roy
10 Jun 2026 12:21 AM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। नगर निगम ने शहर में अवैध अतिक्रमण और यातायात बाधा के खिलाफ अभियान चलाते हुए तेलीबांधा और टाटीबंध क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रूप से संचालित मटन-चिकन दुकान पर कार्रवाई की गई, वहीं सड़क किनारे खड़े कबाड़ वाहनों को हटाकर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया गया। नगर निगम जोन-3 की टीम ने तेलीबांधा स्थित जे.आर. नायडू स्कूल के पीछे संचालित एक अवैध मटन-चिकन दुकान पर कार्रवाई की। निगम अधिकारियों के अनुसार, दुकान को निर्धारित क्षेत्र से बाहर संचालित किया जा रहा था और वहां अतिरिक्त अतिक्रमण कर टिन शेड भी लगाया गया था।
कार्रवाई के दौरान नगर निवेश विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दुकान में रखा सामान जब्त कर लिया गया। इसके बाद जेसीबी की मदद से अवैध रूप से लगाए गए टिन शेड को भी हटाया गया। निगम ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं दूसरी कार्रवाई जोन-8 क्षेत्र में की गई, जहां नगर निगम और यातायात पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। रायपुरा चौक से टाटीबंध चौक तक सड़क किनारे लंबे समय से खड़े कबाड़ वाहनों को हटाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि इन वाहनों के कारण सड़क संकरी हो रही थी और यातायात में लगातार बाधा उत्पन्न हो रही थी। साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई थी। अभियान के दौरान क्रेन की मदद से करीब 9 कबाड़ वाहनों को हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। निगम अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार बढ़ रहे अवैध निर्माण, सड़क अतिक्रमण और यातायात बाधाओं को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। आने वाले दिनों में भी इसी तरह का अभियान जारी रहेगा। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध निर्माण, सड़क अतिक्रमण या यातायात बाधा की स्थिति दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
Tagsरायपुर निगम कार्रवाईअवैध मटन चिकन दुकानतेलीबांधा अतिक्रमणटाटीबंध कबाड़ वाहनरायपुर ट्रैफिक पुलिसनगर निगम अभियानसड़क अतिक्रमण हटायारायपुर न्यूजअवैध निर्माण कार्रवाईजोन-3 जोन-8 कार्रवाईरायपुर क्राइम न्यूजयातायात व्यवस्था सुधारRaipur Municipal Corporation actionillegal mutton chicken shopTelibandha encroachmentTatibandh junk vehicleRaipur Traffic PoliceMunicipal Corporation campaignroad encroachment removedRaipur Newsillegal construction actionZone-3 Zone-8 actionRaipur Crime Newstraffic system improvementछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





