छत्तीसगढ़
नगर निगम का अमला लोडिंग अनलोडिंग में कर रहा मदद, लोगों के भोजन की है व्यवस्था
Nil dhankar
14 Jun 2025 6:19 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। प्रगति नगर से विस्थापित हुए परिवारों को जिला प्रशासन द्वारा मां विहार में बने प्रधानमंत्री आवास में शिफ्ट किया जा रहा है। यहां उनके रहने की व्यवस्था की गई है। लोगों के सामान की शिफ्टिंग के लिए नगर निगम की टीमें लगी हुई हैं। लोगों के सामान को लोड कर मां विहार कॉलोनी में उन्हें दिए जा रहे आवासों में कॉलोनी में पहुंचाने का काम नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। यहां शिफ्ट हो रहे लोगों के भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
मां विहार कॉलोनी में शिफ्ट हुए लल्लू तिवारी ने बताया कि कॉलोनी में सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध है। यहां हमें पक्के मकान मिल रहे हैं। जिससे मकान की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। यहां पानी, बिजली, नाली की व्यवस्था है। चारों ओर बाउंड्रीवाल है। साफ-सफाई की व्यवस्था भी नगर निगम द्वारा करवाई गई है। उन्होंने बताया कि जहां रह रहे थे वहां रिश्ता करने में भी हमें दिक्कत होती थी। अब एक अच्छे और व्यवस्थित कॉलोनी में रहने को मिलेगा तो परिवार का जीवन भी बेहतर होगा।
इसी प्रकार श्री उपाध्याय ने कहा जिला प्रशासन की ओर से रहने के लिए तत्काल मकान दिया गया है। सामान की शिफ्टिंग में हर संभव मदद किया जा रहा है। नगर निगम की टीम हमारे सामान की लोडिंग- अनलोडिंग में सहायता कर रही है। यहां एक सुरक्षित कैंपस में हमें घर दिया गया है। रूपकुंवर श्रीवास ने कहा नगर निगम द्वारा आवास दिया गया है। सामान लाने और यहां चढ़ाने में भी सहयोग दिया जा रहा है। हमें तत्काल पक्का मकान दिया गया है। यहां रहने के लिहाज से नगर निगम द्वारा सारी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
शिफ्टिंग में सहयोग के लिए प्रशासन की टीमें तैनात
प्रगति नगर से जिन्हें शिफ्ट किया जाना हुआ उनके सहयोग के लिए प्रशासन की टीमें तैनात हैं। मां विहार कॉलोनी में रहने की व्यवस्था की गई है। यहां पहुंचने वाले लोगों को आवास दिए जा रहे हैं। इसके लिए यहां हेल्प डेस्क बनाया गया है। लोगों की शिफ्टिंग के लिए नगर निगम का अमला लोगों का सहयोग कर रहा है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि अब तक करीब 47 लोगों को आवास दिया जा चुका है। करीब 13 लोग शिफ्ट भी कर चुके हैं। सभी लोगों के शिफ्टिंग के लिए तैयारी की गई है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





