अवैध अतिक्रमण पर नगर निगम ने चलाया JCB, दुकान संचालक से वसूले 50000 रूपए का जुर्माना

फाइल फोटो
भिलाई: भिलाई निगम का अवैध अतिक्रमण पर JCB चलाया है। भिलाई निगम ने एक बार फिर कार्रवाई की है। इंदु आईटी के समीप एक दुकान मालिक ने दुकान के सामने अतिरिक्त रूप से पेवर ब्लॉक एवं चबूतरा आदि बनाकर अवैध निर्माण कर लिया था। जिसे नगर पालिक निगम भिलाई ने आवश्यक संसाधनों के सहायता से तोड़ने की कार्रवाई की है और दुकान संचालक से 50000 जुर्माना भी वसूल किया है। कुरूद रोड में इंदु आईटी नाला के समीप दुकान निर्मित किया गया है दुकान मालिक ने सड़क की ओर जाने वाले मार्ग पर अपने दुकान के ठीक आगे काफी दूर तक पेवर ब्लॉक लगाकर स्थान को अतिक्रमण कर लिया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





