छत्तीसगढ़

100 साल से भी ज्यादा पुराने पेड़ को नगर निगम ने काटा

Nilmani Pal
30 Sep 2022 10:22 AM GMT
100 साल से भी ज्यादा पुराने पेड़ को नगर निगम ने काटा
x

जगदलपुर। जगदलपुर जिले में पुराना बस स्टैंड स्थित निगम के व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के सामने 100 साल से भी ज्यादा पुराने पेड़ को निगम के अमले ने काट डाला है। जबकि इस पेड़ की कटाई को लेकर 2 साल पहले विरोध हो चुका है, तब महापौर सफिया साहू ने पेड़ को रक्षा सूत्र बांधते हुए शहर के प्रकृति प्रेमियों के सामने वादा किया था कि पेड़ को वे किसी भी कीमत पर नहीं काटने देंगी। लेकिन गुरुवार को इस पेड़ को निगम के अमले ने काट दिया है।

बताया जाता है कि जब से कॉम्प्लेक्स बना है तब से यहां पेड़ इस पूरे प्रोजेक्ट के आड़े आ रहा था, जब कॉम्प्लेक्स का निर्माण पूरा हुआ था, उसके बाद से ही पेड़ की कटाई की चर्चा शुरू हो गई थी। 2 साल पहले भी कटाई की बात हुई, तब इंद्रावती बचाओ अभियान के सदस्यों ने इसका विरोध किया था। इंद्रावती बचाओ अभियान की बात को तब महापौर ने भी मान लिया था और पेड़ को रक्षा सूत्र बांधते हुए निगम प्रशासन को पेड़ ना काटने का आदेश दिया था। लेकिन कल अचानक कॉम्प्लेक्स के सामने स्थित बरगद के 100 साल पुराने पेड़ की कटाई निगम के वाहन से पहुंचे कर्मियों ने शुरू कर दी। शुरुआत में लोगों को लगा कि पेड़ की छटाई का काम किया जा रहा है, लेकिन जैसे-जैसे समय बिता लोग समझ गए कि पेड़ की कटाई शुरू हो चुकी है। इसके बाद इंद्रावती बचाओ अभियान के सदस्य वहां पहुंच गए। उन्होंने पेड़ कटाई का विरोध किया लेकिन तब तक आधे से ज्यादा पेड़ काटा जा चुका था, हालांकि विरोध के बाद कर्मी कटाई बीच में ही छोड़कर चले गए। यहां सब कुछ निगम प्रशासन के कुछ अफसरों के इशारे पर होने की बात सामने आ रही है।


Next Story