छत्तीसगढ़

रायपुर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप को भावभीनी विदाई, बीजापुर कलेक्टर के रूप में मिली नई जिम्मेदारी

jantaserishta.com
7 May 2026 8:29 PM IST
रायपुर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप को भावभीनी विदाई, बीजापुर कलेक्टर के रूप में मिली नई जिम्मेदारी
x
देखें वीडियो.
रायपुर: आज रेडक्रॉस सभाकक्ष में रायपुर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप को उनके नवीन दायित्व के लिए भावभीनी विदाई दी गई। विश्वदीप को बीजापुर जिले में कलेक्टर के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि एक प्रशासनिक अधिकारी को सदैव जनता के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजापुर जैसे जिले, जिसे अब भारत सरकार द्वारा नक्सलमुक्त घोषित किया गया है, वहां विकास और नवाचार की अपार संभावनाएं हैं। आशा है की आप ऐसा कार्य करेंगे जिससे बीजापुर जिले को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।
डॉ सिंह ने कहा कि एक कलेक्टर को परिस्थितियों के अनुरूप कार्य करना आना चाहिए। प्रशासनिक दायित्वों में कभी सौम्य व्यवहार की आवश्यकता होती है तो कभी कठोर निर्णय लेने की क्षमता भी जरूरी होती है।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने लगभग 28 माह 3 दिन तक साथ कार्य किया, जिसमें अनेक बड़े आयोजन और चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियां शामिल रहीं। उन्होंने कहा कि श्री विश्वदीप की कार्यशैली सदैव जनहित और तत्परता से परिपूर्ण रही है।
उन्होंने विशेष रूप से गुढियारी आगजनी की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि उस कठिन समय में श्री विश्वदीप ने अपनी जान की परवाह किए बिना अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर ऑयल से भरे टैंकर के ढक्कन हटाने का साहसिक कार्य किया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। कलेक्टर डॉ सिंह ने कहा कि आपके प्रशिक्षण का यह अंतिम दिन है और कल से आप कलेक्टर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे।
कलेक्टर डॉ सिंह ने विश्वास जताया कि विश्वदीप को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहां कार्य करने की व्यापक संभावनाएं हैं और वे अपने अनुभव व क्षमता से इस दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
निगम आयुक्त विश्वदीप ने अपने उद्बोधन में कहा कि रायपुर में कार्य करने का अनुभव अद्भुत रहा। जिले में मुझे विभिन्न दायित्वों में कार्य करने का महत्वपूर्ण अवसर मिला। रायपुर जिला पंचायत सीईओ तथा निगम आयुक्त के रूप में काम करने से सीखने का व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ। लोकसभा, विधानसभा उपचुनाव, नगरीय निकाय चुनाव साथ ही एसआईआर के चुनौतीपूर्ण कार्य को पूरी टीम के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न किया। इसका पूरा श्रेय कलेक्टर डॉ सिंह और जिला एवं निगम टीम को जाता है। मैने यहां सीखा कि बड़े आयोजनों के समय किस प्रकार बिना दबाव में आए सफलतापूर्वक कार्य किया जाए।
विश्वदीप ने कहा की कलेक्टर डॉ सिंह और पूरे जिले के टीम के साथ बहुत से प्रोजेक्ट में कार्य किया है। निश्चित रूप से यह अनुभव बीजापुर में काम आएगा। मैं कलेक्टर डॉ सिंह तथा जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता हूं। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story