छत्तीसगढ़
नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ होंगे, मंत्री ने साफ कर दी तस्वीर
jantaserishta.com
8 Jan 2025 12:08 PM IST

x
रायपुर: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में मंगलवार को आरक्षण की प्रक्रिया की गई। छत्तीसगढ़ में कुल 14 नगर निगम में 4 निगम OBC वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। वहीं 2 निगम SC और 1 निगम ST के लिए आरक्षित हुआ है। रायपुर समेत 7 निगम समान्य कैटेगरी में आरक्षित किया गया। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया है।
उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ होंगे। 15 जनवरी तक मतदाता सूची का प्रकाशन हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने सरकार की जाहिर की है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत एक साथ कराने की मंशा जाहिर की है। सरकार पूरी तरह से गंभीर है।
आपको बता दें कि इससे पहले डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा था कि एक साथ कराना संभव नहीं है। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा था कि निकाय-पंचायत चुनाव एक साथ कराना संभव नहीं है, निकाय-पंचायत चुनाव की तारीख अलग-अलग होगी। उन्होंने बताया कि निकाय-पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग चरणबद्ध होगा, लेकिन दोनों चुनाव के लिए आचार संहिता एक साथ लगेगी।
छत्तीसगढ़ में नगर निगमों में आरक्षण की पूरी सूची
1.रायपुर- सामान्य महिला
2.बीरगांव-सामान्य महिला
3.दुर्ग- ओबीसी महिला
4.भिलाई-OBC
5.भिलाई चरौदा-OBC
6.बिलासपुर-OBC
7.कोरबा-सामान्य महिला
8.धमतरी-समान्य
9.रायगढ़ – SC
10.अम्बिकापुर ST
11.रिसाली-SC महिला
12.चिरमिरी- सामान्य
13.जगदलपुर-सामान्य
14. राजनांदगांव -सामान्य
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनावश्याम बिहारी जायसवालChhattisgarhChhattisgarh Municipal ElectionsShyam Bihari Jaiswal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





