छत्तीसगढ़

मुलायम सिंह समर्पित जननेता थे : साव

Nilmani Pal
10 Oct 2022 10:17 AM GMT
मुलायम सिंह समर्पित जननेता थे : साव
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने पूर्व रक्षा मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि मुलायम सिंह समर्पित जन नेता थे। वे स्पष्ट सोच व्यक्त करने वाले नेता के रूप में स्थापित रहे। मुलायम सिंह यादव समाजवादी राजनीति के मजबूत राजनेता थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

मुलायम सिंह राजनीति के कुशल संगठक थे- चंदेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक तथा पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे कुशल राजनीतिक संगठक थे। उन्होंने अपनी संगठन क्षमता के बूते राजनीतिक दल की स्थापना की और मुख्यमंत्री बने।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का निधन समाजवादी विचारधारा की गहरी क्षति है। हम दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।

Next Story