छत्तीसगढ़

चर्चित नेवई गोलीकांड का मुख्य आरोपी मुकुल सोना गिरफ्तार

jantaserishta.com
26 July 2021 6:41 AM IST
चर्चित नेवई गोलीकांड का मुख्य आरोपी मुकुल सोना गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

भिलाई। नेवई गोलीकांड में देर से ही सही पुलिस को सफलता हाथ लगी है. नेवई गोलीकांड का मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी मुकुल सोना गिरफ्तार हो गया है. पुलिस ने मुकुल को बिहार के नालंदा से गिरफ्तार किया है. इसके पहले पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.

जानकारी के मुताबिक मुकुल 20 दिनों से पुलिस को लगातार गुमराह कर रहा था, लेकिन नेवई गोलीकांड का मास्टरमाइंड की लुकाछुपी का खेल ज्यादा दिन तक नहीं चल सका. आखिरकार मुकुल गुनाहों के दिए सबूतों के आधार पर पुलिस तक आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के मुताबिक मुकुल और उसके साथ दो साथियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम लगातार लगी हुई थी. अलग-अलग टीम हर एंगल से जांच में जुटी थी. एक टीम बिहार गई. जहां तगड़ा इनपुट मिला. वहां मुकुल को गिरफ्तार किया गया.
बता दें कि मुकुल की गिरफ्तारी के बाद नागेंद्र सिंह और मुकेश फरारी काट रहे हैं. पुलिस का दावा है कि दोनों भी जल्द ही गिरफ्तार हो जाएंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story