छत्तीसगढ़
बहुचर्चित मर्डर केस: सभी आरोपियों को बड़ी राहत, बरी हुए
jantaserishta.com
23 Oct 2025 6:54 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: महासमुंद जिले के बहुचर्चित अविनाश पांडेय हत्या मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। यह फैसला जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की डिविजन बेंच ने सुनाया। कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के पहले के फैसले को पलटते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष अपने आरोप साबित करने में असफल रहा।
बता दें कि यह मामला जून 2013 का है, जब अविनाश पांडेय गंभीर रूप से घायल अवस्था में एफसीआई गोदाम, बागबहरा के पास पाया गया था। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे सड़क दुर्घटना माना था, लेकिन बाद में हत्या का मामला दर्ज कर सात आरोपियों विश्वजीत राय, सनी राय, संटू राय, रवि चंद्राकर, रवि खरे, मनीष सोनी और ढाबा कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा चलाया गया। सत्र न्यायालय ने आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
आरोपियों की अपील पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पाया कि अभियोजन पक्ष के मुख्य गवाह मुकेश शर्मा का बयान विरोधाभासी और अविश्वसनीय है। कोर्ट ने कहा कि गवाह खुद घटना स्थल से भाग गया था, कई दिन बाद अपना बयान दिया और मृतक का मोबाइल फोन अपने पास रखा। इसके अलावा, मृतक के पिता और मामा सहित अन्य गवाहों ने घटना की जानकारी होने के बावजूद पुलिस को समय पर सूचित नहीं किया।
हाईकोर्ट ने डॉक्टरों की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि घायल अवस्था में मिली चोटें सड़क दुर्घटना से मेल खाती हैं और किसी हमले के ठोस प्रमाण नहीं मिले। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि अभियोजन की कहानी संदेह से परे साबित नहीं होती और कथित मौखिक या लिखित ‘डाइंग डिक्लेरेशन’ भी कानूनन भरोसेमंद नहीं है। अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





