छत्तीसगढ़

सांसद विजय बघेल ने तीजन बाई से कुशल क्षेम जाना

Nil dhankar
14 July 2023 9:27 AM IST
सांसद विजय बघेल ने तीजन बाई से कुशल क्षेम जाना
x

रायपुर। पंडवानी गायिका पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के स्वास्थ्य बिगड़ने का वायरल वीडियो देख दुर्ग सांसद विजय बघेल रात को ही उनका हाल चाल जानने उनके गांव गनियारी पहुंचे। सांसद बघेल ने तीजन बाई का कुशल क्षेम जाना और उनको अपने हाथ से खिचड़ी भी खिलाई।

सोशल मीडिया में तीजन बाई के अस्वस्थ होने और उनको पैरालिसिस अटैक आने की लगातार चर्चा चल रही थी जिसके बाद ही सांसद बघेल तुरंत उनके गांव पहुंच गए। दुर्ग सांसद ने कहा कि डॉ. तीजन बाई पूरी तरह स्वस्थ है और जल्द ही हमारे बीच होंगी। बता दें कि दस दिन पहले उन्हें पैरालिसिस हुआ था। उसके बाद सेक्टर-9 अस्पताल में उपचार चल रहा था।


Next Story