छत्तीसगढ़

MP संतोष पांडेय ने शिवमहापुराण कथा का किया श्रवण

Nil dhankar
26 Dec 2024 10:37 AM IST
MP संतोष पांडेय ने शिवमहापुराण कथा का किया श्रवण
x

राजनांदगांव। रेंगाकठेरा में शिवमहापुराण कथा चल रही है। कथा के चौथे दिन हजारों की संख्या में लोग आचार्य पंडित युवराज पाण्डेय को सुनने पहुंचे। कथावाचक पाण्डेय ने दक्ष प्रजापति की कथा सुनााई। उन्होंने बताया कि दक्ष, ब्रह्म देव के पुत्र और देवताओं के अग्रणी थे। सती, दक्ष प्रजापति और उनकी पत्नी प्रसूति की बेटी थीं।

वे आदि शक्ति (महादेवी) का अवतार मानी जाती हैं। बचपन से ही सती भगवान शिव की अनन्य भक्त थीं। दक्ष प्रजापति भगवान शिव को आदरणीय नहीं मानते थे और उनकी साधारण जीवनशैली के कारण उन्हें अपनी पुत्री के लिए योग्य नहीं समझते थे, इसलिए दक्ष ने शिव से सती का विवाह करवाने से इनकार कर दिया। लेकिन माता सती ने अपने कठोर तप से भगवान शिव को प्रसन्न किया। इसके बाद दोनों का विवाह हुआ।

इस कथा के दौरान मुख रूप से सांसद संतोष पाण्डेय, पूर्व विधायक भुनेश्वर सिंह बघेल, जनपद अध्यक्ष प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी, जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू, जनपद सदस्य गणेश साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष परदेशी साहू, घुमका भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा, डुमरडीह सरपंच दिनेश ठाकुर, परसबोड़ सरपंच जयश्री चांदतारे, सेवा सहकारी समिति रेंगाकठेरा अध्यक्ष हरिचंद सिन्हा, पदुमतरा अध्यक्ष टाकेश सिन्हा, ध्यानचंद बाफना, मदन साहू, रामकुमार वर्मा, गोपी साहू, महेश यादव, जागेश्वर साहू, गंगा दास वैष्णव, राकेश साहू, मालिखम कोसरे, ढाल सिंह, हरिचंद सिन्हा, खेमलाल साहू, विनोद बराले, नीलाभ यदु, अक्षय क्षत्रिय, जनक साहू, होश कुमार साहू, डिगेन्द्र सिन्हा सहित हजारों श्रोताओं ने कथा का रसपान किया।

Next Story