छत्तीसगढ़

सांसद राहुल गांधी, फोटो कैप्शन

Nilmani Pal
3 Feb 2022 7:46 AM GMT
सांसद राहुल गांधी, फोटो कैप्शन
x

रायपुर। सांसद राहुल गांधी ने बस्तर डोम में दंतेवाड़ा के डेनेक्स के तहत अप्रिल निर्माण में कार्यरत हारम गांव की शांति,प्रीति, संजना, बारसूर गांव की प्रियंका सहित महिलाओ-युवाओं से बात की।उन्होंने उनके अनुभव जाने और आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में स्थापित इस यूनिट में डेढ़ हजार से अधिक परिवारों को रोजगार मिल रहा है। डेनेक्स से कई कंपनियों ने पांच साल में 75 लाख उत्पाद बनाने के लिए साढ़े चार सौ करोड़ रुपये के MOU किये है। दंतेवाड़ा की महिलाओं ने डेनेक्स में उनके द्वारा निर्मित "नेहरु जैकेट" राहुल गांधी को भेंट किया। जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए पहना।






Next Story