सांसद राहुल गांधी ने प्राकृतिक फाईबर से निर्मित उत्पादों कि सराहना की

रायपुर: सांसद राहुल गांधी ने आज यहां साइंस कॉलेज मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गयी योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के साथ मंत्री मंडल के अन्य सदस्य मौजूद थे। सांसद राहुल गांधी ने प्रसंस्करण इकाइयों से लाभान्वित हो रहे महिला समूहों से चर्चा की। बेमेतरा की जय संतोषी महिला स्व-सहायता समूह ने केले के तने को प्रोसेस कर नेचुरल फाइबर निकालने की विधि का प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि केले के तने से निकले फाइबर से कपड़े, बैग चटाई, कागज निर्माण कर रहे हैं। प्रक्रिया के सह-उत्पाद केला जल में पौधों के लिए पोषक तत्वों की प्रचुरता होती है, इसे देखते हुए इस केला जल को प्रसंस्कृत कर लिक्विड आर्गेनिक बायो फ़र्टिलाइज़र तैयार करने की योजना है। इस कार्य से 12 महिलाओं को नियमित दैनिक रोजगार मिल रहा है। सांसद श्री राहुल गांधी ने इस नवाचार की सराहना की और व्यापक स्तर पर इस नवाचार का क्रियान्वयन अन्य गौठानों में भी करने का सुझाव दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





