छत्तीसगढ़
सांसद महेश कश्यप ने 59 लाख 05 हजार रूपये के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
Shantanu Roy
12 July 2025 8:09 PM IST

x
छग
Narayanpur. नारायणपुर। सांसद महेश कश्यप द्वारा नारायणपुर के एक दिवसीय प्रवास के दौरान जिला पंचायत कार्यालय परिसर में लाखों रूपये का भूमिपूजन किया गया। उन्होंने जनपद पंचायत नारायणपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत भरण्डा में 10.37 लाख रूपये के आरसीसी पुलिया निर्माण, ग्राम इरको में 9.96 लाख रूपये के सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण, ग्राम पंचायत देवगांव में 5.25 लाख रूपये के आरसीसी पुलिया निर्माण, घोटूलपारा में 10 लाख रूपये के सीसी सड़क निर्माण कार्य एवं जनपद पंचायत ओरछा अंतर्गत कोडोली उर्फ कस्तुरमेटा में 10 लाख रूपये के आरसीसी स्लेट कनवर्ट कार्य और कलमानार में 13.47 लाख रूपये के 300 मीटर सीसी सड़क कार्य हेतु कुल 59 लाख 05 हजार रूपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मण्डावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष पिंकी उसेण्डी, ओरछा नरेश कोर्राम, उपाध्यक्ष मगंड़ूराम नुरेटी, जिला पंचायत सदस्य संतनाथ उसेण्डी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





