छत्तीसगढ़

सांसद महेश कश्यप ने तालनार में हरी झंडी दिखाकर किया किसान रथ को रवाना

Shantanu Roy
30 May 2025 12:28 AM IST
सांसद महेश कश्यप ने तालनार में हरी झंडी दिखाकर किया किसान रथ को रवाना
x
छग
Sukma. सुकमा। “विकसित कृषि संकल्प यात्रा“ का शुभारम्भ आज सांसद महेश कश्यप ने विकासखंड छिंदगढ़ में आयोजित समाधान शिविर में किया गया। इस दौरान उन्होंने दो किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर धनीराम बारसे, राज्य महिला आयोग की सदस्य दीपिका सोरी, पी आर बघेल, कृषि विज्ञान केंद्र, पशुपालन विभाग के अधिकारी मौजूद थे। यह रथ निर्धारित शिविरों में जाकर प्रचार प्रसार करेगी। जिले में प्रतिदिन 2 रथ भ्रमण करेगी। इस रथ में कृषि,पशुपालन,उद्यानिकी विभाग द्वारा दृश्य एवं श्रव्य सामग्री का उपयोग किया
जाएगा।


विकसित कृषि संकल्प यात्रा में मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने और फसल चक्र परिवर्तन, प्राकृतिक जैविक खेती, उन्नत बीज, उन्नत कृषि यंत्र संतुलित उर्वरक, जल संरक्षण, मूल्य संवर्धन, पशु पालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी फसलों को प्रोत्साहित करने पर बल दिया जाएगा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान के लिए 29 मई से 12 जून तक प्रत्येक दिन अलग अलग टीमों द्वारा अलग-अलग विकासखण्डों में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। टीम में कृषि वैज्ञानिक सहित कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य विभाग, कृषि सखी, कृषक मित्र, पशु सखी, प्रगतिशील कृषक, एफपीओ के सदस्य एवं लखपति दीदी सम्मिलित होंगे।
Next Story