छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन ने किया जन औषधि केंद्र का अवलोकन

Shantanu Roy
7 March 2025 8:25 PM IST
सांसद बृजमोहन ने किया जन औषधि केंद्र का अवलोकन
x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को जन औषधि दिवस के अवसर पर कालीबाड़ी चौक में जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया और इसका अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की परिकल्पना के अनुरूप यह जन औषधि केंद्र खोला गया है, जहां बाजार से 80 से 90 प्रतिशत कम दामों पर दवाएं उपलब्ध होंगी। इससे आम जनता, विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद लोग, जो महंगी दवाइयों के कारण उचित इलाज नहीं करा पाते थे, उन्हें सीधा लाभ मिलेगा।
सांसद
श्री अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी के सभी 70 वार्डों में 70 और पूरे रायपुर लोकसभा क्षेत्र में 200 जन औषधि केंद्र खोलने की योजना है, जिससे न केवल गरीबों को सस्ती दरों पर दवाएं मिलेंगी बल्कि युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस योजना को शीघ्रता से लागू करने के निर्देश दिए। सांसद श्री अग्रवाल ने यह भी घोषणा की कि जिला अस्पताल में ओपीडी के बाहर स्थित जन औषधि केंद्र को मुख्य मार्ग की ओर स्थानांतरित किया जाएगा, ताकि मरीजों को अधिक सुविधा मिल सके। इसके लिए उन्होंने सांसद निधि से ₹5 लाख देने की घोषणा की। इस कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. मिथिलेश चौधरी, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के मैनेजर अनीस वोडिटेलवर, निगम सभापति सूर्यकांत राठौर, पार्षद अमर गिदवानी, पार्षद अंबर अग्रवाल, पार्षद रवि सोनकर सहित विभागीय अधिकारी, मेडिकल स्टाफ और सैकड़ों स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। जन औषधि केंद्रों के विस्तार की इस पहल से रायपुर लोकसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ एवं किफायती बनाया जाएगा, जिससे प्रदेश के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
Next Story