छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज रात 8 बजे रायपुर पहुंचेंगे

Shantanu Roy
12 Dec 2025 7:29 PM IST
सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज रात 8 बजे रायपुर पहुंचेंगे
x
छग
Raipur. रायपुर। दिल्ली में आयोजित लोकसभा सत्र की बैठक के बाद छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ सांसद बृजमोहन अग्रवाल का रायपुर लौटने का कार्यक्रम तय हो गया है। वे आज रात 8 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार, सांसद अग्रवाल पिछले कुछ दिनों से नई दिल्ली में संसदीय गतिविधियों में व्यस्त थे। लोकसभा सत्र के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया और राज्य के विकास, शिक्षा सुधार, AI लिटरेसी, महिला-युवा हितों सहित अनेक विषयों पर अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।

नई दिल्ली से लौटने के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, उनकी आगमन के बाद स्थानीय संगठन के पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का भी कार्यक्रम हो सकता है। सांसद अग्रवाल अक्सर दिल्ली और रायपुर के बीच व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रमों के चलते आवागमन करते रहते हैं। दिल्ली सत्र के दौरान उन्होंने शिक्षा से जुड़े अहम सुझाव भी स्टैंडिंग कमिटी में प्रस्तुत किए थे, जिन पर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा जारी है। रायपुर पहुंचने के बाद वे अगले कुछ दिनों में अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़े मुद्दों और स्थानीय कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे।
Next Story