छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने श्री जगन्नाथ रथयात्रा में लिया हिस्सा

Shantanu Roy
27 Jun 2025 10:30 PM IST
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने श्री जगन्नाथ रथयात्रा में लिया हिस्सा
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा के अवसर पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विभिन्न आयोजनों में भाग लेकर प्रभु के दिव्य रथ का दर्शन व पूजन किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया और रथ खींचकर आस्था का परिचय दिया।
सांसद अग्रवाल ने कहा कि
“रथाग्रे चलतो नाथं, भक्तवृन्दैः समर्चितम्।
हरिं द्रष्टुं समायान्ति, पुण्यतीर्थं च मानवाः॥”
यह रथयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भक्ति, संस्कृति और अध्यात्म का जीवंत उत्सव है, जिसमें सम्मिलित होकर उन्हें आंतरिक शांति और भक्ति की अनुभूति हुई।
उन्होंने यह भी प्रार्थना की कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का रथ लेकर आएं।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक संगठन व नागरिक शामिल हुए। रथयात्रा में भजन-कीर्तन और धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।
Next Story