छत्तीसगढ़

तिरुवनंतपुरम पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विश्व प्रसिद्ध पद्मनाभ स्वामी मंदिर में दिव्य दर्शन किए

Nil dhankar
21 Jan 2026 1:25 PM IST
तिरुवनंतपुरम पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विश्व प्रसिद्ध पद्मनाभ स्वामी मंदिर में दिव्य दर्शन किए
x

रायपुर/केरल। तिरुवनंतपुरम पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विश्व प्रसिद्ध पद्मनाभ स्वामी मंदिर में भगवान श्रीहरि विष्णु के दिव्य दर्शन किए। X पोस्ट में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया, आज लोकसभा की केमिकल एवं फर्टिलाइज़र समिति के कन्याकुमारी–तिरुवनंतपुरम अध्ययन दौरे के दौरान केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम (त्रिवेंद्रम) में विश्व प्रसिद्ध पद्मनाभ स्वामी मंदिर में भगवान श्रीहरि विष्णु के दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

अनंत शेष पर शयनरत भगवान पद्मनाभ की अलौकिक छवि मन, आत्मा और चेतना को शांति व ऊर्जा से भर देती है। प्रभु से राष्ट्र की समृद्धि, जनकल्याण और सर्वत्र मंगल की प्रार्थना की। जय श्री पद्मनाभ! जय श्रीहरि विष्णु!



Next Story
null