छत्तीसगढ़
रायपुर में एनसीडीसी शाखा के निर्माण का सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाया मुद्दा
Shantanu Roy
8 Aug 2025 8:05 PM IST

x
छग
नई दिल्ली/ रायपुर। रायपुर में राष्ट्रीय रोग नियन्त्रण केंद्र एनसीडीसी की शाखा के निर्माण का मुद्दा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को संसद में उठाया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव से जानना चाहा कि क्या सरकार ने 6 जुलाई 2023 को छत्तीसगढ़ के रायपुर में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की शाखा के नए परिसर की आधारशिला रखी है। अगर रखी गई है, तो आगे का ब्यौरा क्या है। जिसके जवाब में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने बताया कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन पीएम एबीएचआईएम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में एनसीडीसी राज्य शाखा के निर्माण हेतु कुल 14 करोड रुपए की राशि आबंटित की गई है।
उल्लेखनीय है कि देश में राष्ट्रीय रोग संक्रमण केंद्र एनसीडीसी की आठ शाखाएं हैं रायपुर में भी अब नई बिल्डिंग का निर्माण होगा। छत्तीसगढ़ विशेष कर बस्तर जैसे क्षेत्र मलेरिया जैसी बीमारियों से अत्यधिक प्रभावित हैं,ऐसे में रायपुर में एनसीडीसी का सशक्त और आधुनिक केंद्र जन स्वास्थ्य की दिशा में एक नया बहुआयामी प्रयास होगा। जिस पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल लगातार प्रयासरत हैं। इसी क्रम में उन्होंने लोकसभा में सवाल उठाया। छत्तीसगढ़ में मलेरिया के अलावा वेक्टर जनित और संचारी रोग जैसे कि मलेरिया डेंगू और चिकनगुनिया मच्छरों एवं टिक जैसे जीवों द्वारा फैलाए जाते हैं।
ऐसे में प्रदेश में मलेरिया वन और आदिवासी क्षेत्र में एक बड़ी चिंता का विषय है। एनसीडीसी के नए केंद्र से प्रदेश में इन बीमारियों की रोकथाम करने में बड़ी मदद मिलेगी। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव के अनुसार राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र एनसीडीसी का मुख्यालय दिल्ली में है। इसकी आठ कार्यरत बाहरी शाखाएं जयपुर,बेंगलुरु,कोझिकोड,चेन्नई, रायपुर, पटना, मंगलगिरी आंध्र प्रदेश और वाराणसी में स्थित हैं। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र की शाखाओं का उद्देश्य जन स्वास्थ्य चुनौतियों से संबंधित राज्य विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करना और रोगों की बेहतर निगरानी अनुसरण और प्रतिक्रिया प्रदान करना है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





