छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद में 130वें संवैधानिक संशोधन विधेयक पर जेपीसी बैठक में लिया भाग

Shantanu Roy
22 Jan 2026 8:10 PM IST
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद में 130वें संवैधानिक संशोधन विधेयक पर जेपीसी बैठक में लिया भाग
x
छग
Raipur. रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज संसद में आयोजित 130वें संवैधानिक (संशोधन) विधेयक, 2025 तथा इससे संबंधित अन्य संशोधन विधेयकों पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठक में भाग लिया। यह बैठक विधेयक के विभिन्न प्रावधानों पर गहन विचार-विमर्श और सदस्यों को तकनीकी व कानूनी जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
जेपीसी की इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों ने सहभागिता की। बैठक के दौरान सभी सदस्यों को विधेयक से जुड़े कानूनी, संवैधानिक और व्यावहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर विधि एवं कानूनी विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विधेयक के प्रभाव, उद्देश्यों और संभावित बदलावों पर प्रकाश डाला गया।
बैठक में विधि लीगल संस्थान, NUJS कोलकाता (नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूडिशियल साइंसेज) तथा NLU ओडिशा (नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, ओडिशा) के विशेषज्ञों ने संयुक्त संसदीय समिति के सदस्यों को विधेयक से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। विशेषज्ञों ने संशोधन विधेयक के संवैधानिक प्रावधानों, न्यायिक दृष्टिकोण और इसके दीर्घकालिक प्रभावों पर भी चर्चा की।
लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बैठक के दौरान विधेयक के विभिन्न पहलुओं को गंभीरता से सुना और चर्चा में सक्रिय सहभागिता निभाई। उन्होंने कहा कि किसी भी संवैधानिक संशोधन से पहले उसके सभी कानूनी और सामाजिक प्रभावों का गहन अध्ययन आवश्यक है, ताकि देश के लोकतांत्रिक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
जेपीसी की बैठक में सदस्यों ने विशेषज्ञों से सवाल-जवाब भी किए और विधेयक से जुड़े बिंदुओं पर अपने सुझाव साझा किए। समिति का उद्देश्य विधेयक को अधिक प्रभावी, संतुलित और जनहितकारी बनाना है। आने वाले दिनों में समिति द्वारा आगे भी बैठकों का आयोजन कर सभी पहलुओं पर विस्तार से विचार किया जाएगा।
Tagsबृजमोहन अग्रवालसंसद130वां संवैधानिक संशोधन विधेयकसंयुक्त संसदीय समितिJPC बैठकNUJS कोलकाताNLU ओडिशाBrijmohan AgrawalParliament130th Constitutional Amendment BillJoint Parliamentary CommitteeJPC meetingNUJS KolkataNLU Odishaछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story