छत्तीसगढ़
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शहीद आकाश राव गिरेपूंजे की प्रथम पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
Shantanu Roy
9 Jun 2026 8:42 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद और वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल कोंटा (सुकमा) में शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपूंजे जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, "शहीद आकाश राव गिरेपूंजे जी ने अपनी वर्दी, अपने प्रोफेशन और अपने कर्तव्यों के साथ सच्चा न्याय किया है। वे हमें यह सिखा कर चले गए कि हमारे लिए सबसे पहले देश है, फिर परिवार है और अंत में हम स्वयं हैं। देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए उनका यह सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।" श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि आने वाली पीढ़ी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश के लिए जीना और मरना सीखेगी।
कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री अग्रवाल ने शहीद आकाश जी की धर्मपत्नी, बच्चों और माता जी सहित उनके परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट की और उन्हें शोक सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि भले ही इस वीर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है, लेकिन वे स्वयं को अकेला न समझें। हम सब इस बहादुर परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। श्री अग्रवाल ने महाराष्ट्रीयन तेली समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि शहीदों का सम्मान करना पूरे समाज का कर्तव्य है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपार कष्ट को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, अमर गिदवानी, महाराष्ट्रीयन तेली समाज के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने नम आंखों से शहीद वीर सपूत को याद किया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





