छत्तीसगढ़

MP बृजमोहन अग्रवाल ने गरियाबंद पुलिस परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण

Nil dhankar
15 Aug 2024 11:59 AM IST
MP बृजमोहन अग्रवाल ने गरियाबंद पुलिस परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण
x

गरियाबंद Gariaband News। MP बृजमोहन अग्रवाल ने गरियाबंद पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया। X में रायपुर सांसद अग्रवाल ने लिखा, आप सभी देशवासियों को 78 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आज गरियाबंद पुलिस परेड ग्राउंड में ध्यावजरोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान मातृभूमि के लिए प्राणों की आहुति देने वालें अमर शहीदों के परिवारजनों से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। Gariaband Police Parade Ground

आजादी के पावन अवसर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लें: कलेक्टर डाॅ. सिंह

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर सभी अधिकारी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए खुशी का अवसर है इस दिन हमारा देश स्वतंत्र हुआ था और देशवासियों ने खुली हवा में सांस ली थी। आज के दिन हम यह संकल्प लें कि हमारा जो कर्तव्य है उसका समर्पित भाव से निर्वहन करें। जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी अच्छा काम कर रहें है। मेरा आग्रह हैं कि कोई नागरिक कार्यालय में कोई आवेदन या कोई कार्य लेकर आता है तो संवेदशीलता से उनकी बातें सुने।

Next Story