छत्तीसगढ़

MP बृजमोहन अग्रवाल ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को मुंह मीठा कराया, बधाई दी

Nilmani Pal
20 Jan 2026 2:57 PM IST
MP बृजमोहन अग्रवाल ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को मुंह मीठा कराया, बधाई दी
x

रायपुर/दिल्ली। MP बृजमोहन अग्रवाल ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को मुंह मीठा कराया। एमपी अग्रवाल ने लिखा, आज नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री नितिन नबीन जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया एवं उनका मुंह मीठा कराकर इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर उनसे संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा करते छत्तीसगढ़ आगमन हेतु स्नेहपूर्वक आमंत्रण भी दिया।

भाजपा के नवीन अध्यक्ष ने पदभार संभाल लिया है। नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी और दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में सभी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रक्रिया से चलती है। उन्होंने कहा कि आज से नितिन नवीन ही हमारे अध्यक्ष हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे यहां मेंबरशिप से ज्यादा रिलेशनशिप चलती है। उन्होंने कहा कि हम पश्चिम बंगाल और तेलंगाना जैसे राज्यों में भी बड़ी आवाज बनकर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए हमेशा सेवा ही सर्वोपरि है, सत्ता तो उसके लिए एक माध्यम ही है। इसीलिए हमारा स्ट्राइक रेट बहुत अधिक है।

पीएम मोदी ने कहा कि अब तो हम नगर निगम में भी पहली पसंद हैं। भाजपा महाराष्ट्र के स्थानीय निकायों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी के सभी नेताओं को संदेश देते हुए कहा कि आज से नितिन नवीन मेरे बॉस हैं। इस तरह उन्होंने पूरी भाजपा को संदेश दे दिया कि नितिन नवीन ही पार्टी के नए मुखिया हैं और इसके नाते हर नेता को उन्हें सम्मान देना ही होगा। उन्होंने कहा कि नए नेताओं के लिए भाजपा एक मंच है। हमारे अध्यक्ष सबसे युवा हैं और ऊर्जा से भरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैं आज कल के युवाओं की भाषा में बात करूं तो नितिन जी खुद भी एक तरह से मिलेनियल हैं। वह उस पीढ़ी से हैं, जिसने भारत में बड़े आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी बदलाव होते देखे हैं। वह उस पीढ़ी से हैं, जिसने बचपन में रेडियो से सूचनाएं पाईं और आज एआई के एक्टिव यूजर भी हैं। उनके पास ऊर्जा भी है और संगठन में काम करने का लंबा अनुभव भी है। यह हमारे दल के हर कार्यकर्ता के लिए बहुत उपयोगी होगा। इस साल जनसंघ की स्थापना के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं और मैं आज इस अवधि में काम करने वाली अनेक पीढ़ियों के लाखों कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं।

Next Story
null