सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे ने दी नगरवासियों को विकास की सौगात

रायपुर: आज रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधानसमा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर जोन 6 अंतर्गत डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड कमांक 61 में 1 करोड 80 लाख के नये विकास कार्यों हेतु भूमिपूजन किया एवं महामाया मंदिर वार्ड कमांक 65 में 2 करोड 17 लाख में अधोसंरचना मद से 6 भिन्न स्थानो पर नये विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। वार्ड 61 में रायपुर नगर निगम के पुराने जोन 6 कार्यालय राजस्व विभाग के जर्जर पुराने भवन को तोडकर 1 करोड 10 लाख की लागत से नया सामुदायिक भवन जनहित में जनउपयोग में शीघ्र बनाया जायेगा, वहीं महामाया मंदिर वार्ड में 2 विभिन्न स्थानों पर अधोसंरचना मद से 86 लाख एवं 94 लाख इस तरह लगभग 1 करोड 80 लाख की लागत से प्रोफेसर कालोनी में बारिश में जलभराव की पुरानी गंभीर समस्या का स्थायी निदान करने 2 स्थानो पर नये पक्के नालो का निर्माण किया जायेगा। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, समापति सूर्यकांत राठौड, लोककर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल, एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा, जोन 6 अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 5 अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड पार्षद रवि सोनकर, महामाया मंदिर वार्ड पार्षद जयश्री नायक, स्वप्निल मिश्रा, अंजली जितेन्द्र गोलछा, प्रमोद साहू, रमेश सपहा, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम अध्यक्ष मोना सेन, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, रायपुर लोकसभा सांसद प्रतिनिधि विजय अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष पियूष ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा साहू, सोनकर समाज प्रदेश अध्यक्ष शारदा प्रसाद सोनकर, पूर्व पार्षद सरिता वर्मा, सालिक सिंह ठाकुर, जोन 6 जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव, बड़ी संख्या में वार्ड 61 एवं 65 के रहवासी गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवको, बच्चो की उपस्थिति में श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम जोन 6 क्षेत्र में वार्ड 61 व 65 में लगभग सवा 4 करोड की राशि के भूमिपूजन एवं लोकार्पण के विकास कार्यों की शानदार सौगात नगरवासियों को प्राप्त हुई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





