छत्तीसगढ़

जे.पी. नड्डा से मिले सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र स्थापना की मांग

Shantanu Roy
22 July 2025 9:07 PM IST
जे.पी. नड्डा से मिले सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र स्थापना की मांग
x
छग
Raipur/New Delhi. रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की शाखा के भवन निर्माण में हो रही देरी पर चिंता जताते हुए रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में बताया कि एनसीडीसी रायपुर शाखा की आधारशिला 6 जून 2023 को स्वयं केंद्रीय मंत्री द्वारा रखी गई थी।

लेकिन दो वर्ष बीतने के बावजूद भवन निर्माण का कार्य अब तक प्रारंभ नहीं हुआ है। सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य, विशेषकर दक्षिणी क्षेत्र, मलेरिया जैसी बीमारियों से अत्यधिक प्रभावित है, ऐसे में रायपुर में एनसीडीसी का एक पूर्ण विकसित केंद्र जन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने जगदलपुर स्थित एनसीडीसी की एक शाखा, जो वर्ष 1979 से मलेरिया अनुसंधान फील्ड स्टेशन के रूप में कार्य कर रही है, को भी आधुनिक और विस्तारित रोग नियंत्रण केंद्र के रूप में परिवर्तित करने की आवश्यकता जताई। सांसद ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि रायपुर में एनसीडीसी भवन निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाए, जिससे प्रदेश में संक्रामक रोगों की रोकथाम और अनुसंधान को मजबूती मिल सके।
Tagsएनसीडीसी रायपुरबृजमोहन अग्रवाल पत्रजेपी नड्डामलेरिया नियंत्रण छत्तीसगढ़रोग अनुसंधान केंद्रभवन निर्माण में देरीNCDC RaipurBrijmohan Agrawal letterJP NaddaMalaria control Chhattisgarhinfectious disease researchNCDC building delayPublic health Raipurछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story