MP बृजमोहन अग्रवाल ने शराबबिक्री के अवैध अड्डे पुलिस को गिनाए, कार्रवाई नहीं होने पर लगाई फटकार

रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल एक बार फिर सख्त अंदाज में दिखे। दरअसल भाजपा नेता राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ रही अवैध शराब बिक्री को लेकर आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन पर जमकर नाराजगी जताई है। सुशासन तिहार शिविर में शामिल हुए सांसद ने खुले मंच से अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि जब उन्हें खुद जानकारी है कि किन इलाकों में अवैध शराब बेची जा रही है, तो फिर पुलिस और आबकारी विभाग को इसकी जानकारी क्यों नहीं है। उनका यह बयान सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भाठागांव, मठमुरैना और संतोषी नगर जैसे इलाकों का नाम लेते हुए कहा कि यहां खुलेआम अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। उन्होंने अधिकारियों से सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि अवैध शराब बेचने वाले चाहे कितने भी बड़े या प्रभावशाली लोग क्यों न हों, उन्हें तुरंत पकड़कर जेल भेजा जाना चाहिए।
इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सांसद अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अवैध कारोबार से समाज और युवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पहले भी सांसद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसमें वे सख्त इंदाज में दिखे थे। रायपुर के आरंग के नगर पंचायत समोदा में सुशासन तिहार कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें सांसद बृजमोहन अग्रवाल शिकायत मिलने पर भड़क गए। उन्होंने नायब तहसीलदार गजानंद सिदार को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि, आपका अभिनंदन करें कि क्या करें बताओ।
"जब सांसद जी ला मालूम हे कहां कहां शराब बिकत हे.. त का पुलिस वाला मन ला नई मालूम होही"
— Devendra Yadav (@Devendra_1925) May 23, 2026
बृजमोहन भइया इहां मुद्दा अवैध शराब बिक्री के नो हरय, इहां मुद्दा अवैध शराब ले कमाई के हरय
सीएम हाउस ले लेके एकात्म परिसर तक अउ इंद्रावती भवन ले लेके पुलिस चौकी तक के कमिशन बंधाए हे।
धन्यवाद… pic.twitter.com/5YFUDGZycd





